NationalTOP SLIDER

यूपी चुनाव का अंतिम चरण, 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान हो रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 2 करोड़ से अधिक मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे.

 पीएम मोदी ने ट्वीट कर की मतदान करने की अपील

उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं.

Related Articles

Back to top button