
Ranchi: अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के द्वारा बुलाया गया बंद का कुछ खास असर सड़को पर नही दिखा. बंद को लेकर राजधानी रांची के आसपास के इलाको में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही. राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में रैप और जिला के जवान शामिल थे. हालांकि बंद के दौरान भी आम दिनों की तरह ही जन-जीवन सामान्य रहा. बंद से जरूरी सेवाओं को मुक्त रखा गया है.

राजधानी में कानून व्यवस्था पटरी पर रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च कई थाना क्षेत्र में निकाला गया. जगरनाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह अपने इलाके में फ्लैग मार्च किया, वही धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी थाना क्षेत्र में रैफ के प्रभारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. भाषा विवाद को लेकर बंदी के मद्देनजर बीआईटी ओपी क्षेत्र में थाना प्रभारी विपुलि ओझा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया.
इसे भी पढ़ें: JHARKHAND: बी.एड कॉलेजों में 3741 सीट खाली, अब चौथे राउंड की होगी काउंसलिंग
इधर नगड़ी थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना प्रभारी विनोद राम के नेतृत्व में नगड़ी प्रखंड कार्यालय से कटहल मोड़ तक फ्लैग मार्च निकाला गया. बंदी को देखते हुए यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है. फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने कहा अगर सरकार की नीतियों से किसी को आपत्ति है तो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. अगर बंद के नाम पर कानून तोड़ते हैं, अशांति फैलते हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




