Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Cheating: साकची में पुलिस का धौंस दिखाकर महिला से जेवर ले भागा, क्षेत्र में सनसनी  

Jamshedpur : शहर में पुलिस की लाख चौकसी के बावजूद आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बैखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी चन्द्रावली अपार्टमेंट की रहनेवाली उषा देवी महिला के साथ घटी. रविवार की तड़के पुलिस का धौंस दिखाकर अपराधी उनके जेवर ले उड़े. घटना के वक्त उषा देवी मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रही थी.

वह चन्द्रावली अपार्टमेंट के गेट के भीतर घुस ही रही थी क‍ि उसी दौरान पीछे से किसी ने उन्हें आवाज दी कि पुलिसवाला बुला रहा है. महिला के मुताबिक उस वक्त सामने से पुलिस की गाड़ी भी गुजर रही थी. इस बीच महिला आवाज देनेवाले युवक के पास पहुंची. तभी उस युवक ने बताया कि दो दिन पहले ही यहां महिला से एक महिला से ठगी हुई है. उस तरह की घटना दोबारा नहीं घटे, इसे लेकर उसे सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. उस युवक ने महिला को अपने जेवर उतारकर उतारकर कागज में लपेट लेने और उसके बाद घर चले जाने की सलाह दी. महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया और अपने घर चली गयी.

घर पहुंची तो जेवर म‍िले गायब

हालांकि घर आकर देखा तो जेवर गायब थे. भुक्तभोगी महिला ने इसकी शिकायत साकची थाने में की है. वहीं, पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है. पुलिस उसी आधार पर मामले की जांच में जुटी है. यहां बता दें कि इससे पहले साकची थाना क्षेत्र में बसंत टॉकिज के पास हॉलमार्क जेवर कर्मचारी से पुलिस का धौंस दिखाकर दस लाख के जेवर की ठगी की घटना घट चुकी है. पुलिस उस मामले की जांच ही कर रही है तब तक अपराधियों ने उसी तरह से एक दूसरी घटना को अंजाम दे दिया. वहीं, दूसरी ओर शनिवार को ही मानगो के आनंद विहार कॉलोनी में स्प्रे मारकर एक महिला को बेहोश कर करीब ढ़ाई लाख के जेवर की ठगी कर ली गयी थी. उस घटना के भी अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं. उसके बाद भी इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है. वहीं, पुलिस की चुनौती बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें-Mitali Raj ने खास र‍िकार्ड क‍िया अपने नाम, छह क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

Related Articles

Back to top button