Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Cyber Crime : साइबर अपराधियों का नया कारनामा, शहर के तीन लोगों से 93 हजार की ठगी

Jamshedpur : शहर में साइबर अपराधियों का नया कारनामा सामने आया है. मामला अलग-अलग क्षेत्रों के तीन लोगों के बैंक खाते से कुल 93 हजार की ठगी का है. ठगी के शिकार लोगों में कदमा, जुगसलाई और बागबेड़ा क्षेत्र के लोग शामिल हैं. इन तीनों ने बिष्टुपुर के साइबर थाने में दर्ज मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

इसके तहत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 3 के रहने वाले राजेश्वर कुमार के मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर करवाकर उनके खाते से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी. दरअसल उन्होंने आइसीआइसीआइ बैंक से पहले लोन लिया था. लोन की राशि खाते से नहीं कटने के कारण उन्होंने गूगल में जाकर हेल्प लाइन नंबर निकाला और फोन पर बात करके अपनी समस्या को बताया. उसी बीच वे साइबर ठगों के जाल में फंस गये और उनके खाते से रुपये की अवैध निकासी हो गयी. दूसरा मामला पार्सल देने के नाम पर जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड के रहने वाले सईद याशीर के बैंक खाते से 8554 की ठगी का है. उनके मोबाइल पर 7980080477 और 9717465555 से फोन कर किसी ने खुद को पार्सल डिलिवरी एजेंट बताते हुये कहा कि एसी रिपेयरिंग दुकान का पार्सल लेने के लिये पांच रुपये कम पड़ रहे हैं. फिर उसने एक लिंक भेजा, जिसमें मनी पे फॉर यू. इन. का लिंक था. उसे क्लिक करते ही उनके खाते से तीन बार में 8554 रुपये की निकासी हो गयी.

इन्‍हें भी बनाया श‍िकार

इसी तरह साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसते हुये कदमा टैंक रोड के रहने वाले चरित्र अग्रवाल के खाते से 4880 रुपये उड़ा लिये. उनके पिता मसाला चक्की की दुकान चलाते हैं. चार मार्च को पिता की मोबाइल पर 9031317032 से फोन कर 4880 रुपये का मसाला का आर्डर दिया गया. शनिवार की सुबह डिलीवरी के समय उनसे गूगल पेय का नंबर मांगा गया और तीन बार में उसके खाते से रुपयों की निकासी कर ली गयी.

ये भी पढ़ें-टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन: उपाध्यक्ष समेत सात कमेटी मेंबर्स हार गये चुनाव, पहली बार 13 नये चेहरे जीते

Related Articles

Back to top button