Jharkhand

Jamshedpur: चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना..कभी अलविदा ना कहना…

जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल की ओर से बंगाल क्लब में सजी सुरों की महफिल

Jamshedpur: शहर की प्राचीन सामाजिक संस्था द बंगाल क्लब और जमशेदपुर की शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था “जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल” के संयुक्त तत्वाधान में रविवार शाम को बंगाल क्लब प्रेक्षागृह में दिवंगत सुर साम्राज्ञी व भारत रत्न लता मंगेशकर , बांग्ला पार्श्वगायिका संध्या मुखोपाध्याय एवं संगीतकार बप्पी लाहिड़ी की याद में सुरों की महफिल सजी. शहर के जाने माने कलाकारों ने उन कलाकारों के गीतों को आवाद देकर उन्हें स्वरांजलि पेश की.

इसके पहले शहर के पत्रकार शमीम जमशेदपुर के निधन पर दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजल दी गई. कार्यक्रम के शुभारंभ में बंगाल क्लब के अध्यक्ष तापस कुमार मित्रा एवं जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन , देवाशीष साहा , सुभास बोस , पूर्वी घोष एवं गणमान्य अतिथियों ने तीनो दिवंगत कलाकारों के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं लता जी के द्वारा गाये सुप्रसिद्ध बंगला गीत …मंगल दीप जले…का सामूहिक गान हुआ. इसके बाद जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के जाने माने कलाकारों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि स्वरूप तीनों दिवंगत कलाकारों के मशहूर गानों को आवाज दी.

इन्‍होंने दी प्रस्‍तुत‍ि

कार्यक्रम में सुजान चटर्जी, राजेंद्र प्रसाद शाह, प्रेमा डे, अशोक सिंह (बांसुरी), पद्मा झा, बीरेन्द्र उपाध्याय, अनिल सिंह, डालिया भट्टाचार्जी, सुमन डे, अमृता चौधरी, सोनाली दत्ता, मौसमी डे, काकोली घोष, अनिता सरकार ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गए गीत “चीरो दिनी तुमि जे अमार …….” , “ये दिल तुम बिन……..” , “फिर छिड़ी बात रात ……” ,”एक राधा एक मीरा …को श्रोताओं के द्वारा काफी पसंद किया गया . कार्यक्रम में शहर के जाने माने वाद्ययंत्र कलाकार कृष्णा राव (अकार्डियन), संजय परियार (सेक्सोफोन), अशोक दास(बांसुरी) ने मिलकर एक साथ इंस्ट्रमेंटल ट्रायो पेश किया. मंच का सफल संचालन पंकज झा और सुजीत राय ने किया. अंत में 22 कलाकारों ने एक मंच पर एक साथ “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना” के गाकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सौम्या सेन, अमिताभ सेन, सौरव लाहिड़ी, अशोक बोस, दीप कुमार मित्रा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Cyber Crime : साइबर अपराधियों का नया कारनामा, शहर के तीन लोगों से 93 हजार की ठगी

Related Articles

Back to top button