Bihar

खगड़ियाः गंडक नदी में डूबने से नगरपालिका के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की मौत

Khagariya : जिले में मुफसिल थाना क्षेत्र के संसारपुर बूढ़ी गंडक में शनिवार को डूबने से एक डेली वेसेज पर काम कर रहे नगरपालिका के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी अर्जुन यादव (संसारपुर वार्ड 8) की मौत हो गयी. लोगों की मानें तो गंडक नदी में पैर फिसल जाने के बाद अधिक पानी में जाने से मौत हुई है.

वहीं सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया है. मौके पर पहुंचे सदर सीओ से मुआवजे के आश्वासन पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :  नियुक्ति में आरक्षण प्रावधानों को लागू कर नये सिरे से विज्ञापन निकालेगा RIMS

Related Articles

Back to top button