
Ranchi: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संकल्प संख्या 11 / रिम्स (स्था०)-01-03/2022 44(11) दिनांक 28.02.2022 में पूर्व से निर्गत विभागीय संकल्प संख्या 186(9) दिनांक 14.10.2015 को निरस्त किया गया है. ऐसे में संस्थान के द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 887 दिनांक 22.02.2022, विज्ञापन संख्या 888 दिनांक 22.02.2022, विज्ञापन संख्या 889 दिनांक 22.02.2022 एवं विज्ञापन संख्या 890 दिनांक 22.02.2022, जो संकल्प संख्या 186 (9) दिनांक 14.10.2015 पर आधारित थे, को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. आरक्षण प्रावधानों को लागू करते हुए नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : U-14 रग्बी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम




