Crime NewsDeogharJharkhand

देवघर : आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार, 13 मोबाइल फोन, 17 सिमकार्ड व 2 एटीएम कार्ड बरामद

Deoghar : साइबर थाना की पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी बाजार और हड़भंगा, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा और पालाजोरी थाना क्षेत्र के परसनी गांव से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गुरुवार को इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 13 मोबाइल, 17 सिमकार्ड, 2 एटीएम कार्ड और 1 पासबुक बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें :ग्रामीणों के आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में सहयोग करे नीति आयोग: मुख्यमंत्री

गिरफ्तार अपराधियों में 24 वर्षीय शिराज अंसारी, 21 वर्षीय अजमल अंसारी, 19 वर्षीय अतहर हुसैन, 24 वर्षीय आलम अंसारी, 19 वर्षीय संतोष मंडल, 24 वर्षीय पंचम कुमार, 24 वर्षीय शमीम अंसारी और 25 वर्षीय संजय मंडल का नाम शामिल है.

डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी शमीम अंसारी और आलम अंसारी का आपराधिक इतिहास है.

इसे भी पढ़ें :पीएलएफआइ के चार नक्सली गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

दोनो साइबर अपराध के मामले में नामजद हैं. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे.

साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे. साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : हार्डकोर नक्सली डेगन सिंह भोगता गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली सफलता

Related Articles

Back to top button