JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: ब्रह्मानंद सुपर मल्टी स्पेश‍ियलि‍टी अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजि‍स्‍ट की सेवा शुरू, ओपीडी में मिलेंगे डॉक्‍टर

Jamshedpur: सरायकेला- खरसावां जिला के तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद सुपर मल्टी स्पेश‍ियलिटी अस्पताल में अब गैस्ट्रोलॉजी की चिकित्सा भी शुरू हो रही है. अब मरीज प्रत्येक दिन सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम होंगे और व्यापक देखभाल और उपचार प्राप्त करेंगे.

इसकी जानकारी देते हुए डॉ. अमिय रंजन ने बताया कि जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में पाचन से संबंधित ज्यादातर मामले सामने आ रहे हैं. इस को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब हर दिन गैस्ट्रोलॉजी से संबंधित ओपीडी सेवा और इलाज की सुविधा शुरू की है. उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के जरिए इसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई भारतीय घरेलू उपचार के साथ अपने और अपने परिवार के सदस्य के साधारण से लेकर गंभीर पेट की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करते हैं, जो संभावित रूप से उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं. चाहे मामूली पेट दर्द हो या लीवर की बड़ी समस्या के लक्षण, आने वाले जोखिमों से बचने के लिए हमेशा संबंधित विभाग के डॉक्टरों से परामर्श लें. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी समस्याओं और लीवर के विकारों का उपचार केवल सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में ही संभव है. आम तौर पर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सलाह और देखभाल की आवश्यकता होती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बीमारी दोबारा न हो. इस विभाग के शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उचित देखभाल और सलाह आसानी से मिल सकेगी.

5 मार्च से नि:शुल्क शिविर

वहीं अस्पताल के डायरेक्टर तपानी घोष ने कहा क‍ि अस्पताल में नई तकनीक के साथ गैस्ट्रोलॉजी और लीवर से संबंधित बीमारियों का उपचार अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में शुरू किया जा रहा है. 5 मार्च से इसके लिए नि:शुल्क शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जहां लीवर और गैस्ट्रो से संबंधित रोगी मुफ्त सलाह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur Accident: साकची में स्‍कूटी व बाइक की टक्‍कर, युवती और युवक घायल

Related Articles

Back to top button