Bihar

जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, ‘शराब छोड़ो दूध पियो’ का दिया नारा

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 1 मार्च  याननी आज (मंगलवार) को 71वां जन्मदिन है. सीएम के बर्थडे पर हर तरफ से बधाइयां आ रही हैं. वही इस दौरान जदयू कार्यकर्ता एक अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने में लगे हुए हैं. ‘शराब छोड़ो दूध पियो’ को लेकर जदयू कार्यकर्ता गरीब लोगों के बीच दूध का वितरण कर रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र लंबी के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना भी की. जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है और मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है. भोलेनाथ की आराधना कर उनका रुद्राभिषेक कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: देवघर में महाशिवरात्रि पर विशेष: बाबा के दरबार में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

Related Articles

Back to top button