
New Delhi: भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है. रोजाना मिलने वाले संक्रमित व सक्रिय मामलों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों से 6,915 नए संक्रमित सामने आए. पिछले तीन माह में एक दिन में मिलने वाले सबसे कम मरीज हैं. इससे पहले 27 दिसंबर को देश में 6,358 संक्रमित मिले थे.
इसे भी पढ़ें:महाकाल की नगरी उज्जैन में टूटेगा अयोध्या का रिकार्ड, महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित किए जाएंगे 21 लाख दीये
बताया गया है कि सोमवार को कोरोना से 180 लोगों की मौत हो गई है. इस दिन 16,864 मरीज ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही देश कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 92,472 हो गए हैं. देश में अब तक कुल 4,29,31,045 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 4,23,24,550 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में कोरोना से अब तक 5,14,023 लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है.




