
Deoghar: कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता दिनेशानन्द झा के नेतृत्व में गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड के कई गांवों में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. देशव्यापी सघन सदस्यता अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिनेशानन्द लगातार लोगों को संगठन से जोड़ रहे हैं. मौके पर लोगों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल और संगठन के सिद्धांत को बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्व समाज और सभी कौम की पार्टी है. जहां भेदभाव की कोई जगह नहीं है. कांग्रेस पार्टी सभी को जोड़ने पर विश्वास करती है, तोड़ने पर नहीं.
इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंजाबी राउत, अजय कांत ठाकुर, शैलेश मिश्रा, विकास प्रसाद यादव, विश्वनाथ ठाकुर, गंगाधर रजक, मोहम्मद मिनहाज, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद हदीस, रविंद्र नाथ मिश्रा, रितेश कुमार खवाड़े, कमलेश दुबे, अनंत मिश्रा, दीपक झा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:नाटो के 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान हाई अलर्ट पर, 120 जंगी जहाज भी तैनात, यूक्रेन का दावा- रूस के 2 सैनिक बनाए गए बंधक




