GiridihJharkhand

गिरिडीह : भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने का विरोध, जेएमएम के इशारे काम कर रहा है प्रशासन- बीजेपी

Giridih : रूपेश हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के 5 नेताओं समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया. जिसे लेकर बीजेपी सरकार का विरोध कर रही है. शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी नेताओं हेमंत सरकार पर निशाना साधा.

भाजपा नेता चुन्नूकांत ने कहा कि जिला प्रशासन जेएमएम और सदर विधायक के इशारे पर काम कर रही है.
कहा कि हर मामले में भाजपा के अध्यक्ष महादेव दुबे पर केस दर्ज होना तो कभी भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किया जाना इस बात सबूत है. उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की भूमिका भी इसमें अहम है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें:प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से

भाजपा नेता चुन्नूकांत, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी और जिला मंत्री संदीप डंगायच ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रशासन के किताबों का अध्यन करना चाहिए.

इस दौरान कहा कि बीजेपी रूपेश को इंलाफ दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि जिन धाराओं के तहत नेताओं पर केस दर्ज किया गया है वो गलत है.

बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, तो किस बिनाह पर उनपर केस दर्ज किया गया है. प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मोती लाल उपाध्याय समेत कई नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल को ED ने किया गिरफ्तार,7 दिन की कस्टडी में भेजा गया

Related Articles

Back to top button