Crime NewsJharkhandKhunti

खूंटी में पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित 6 नक्सली गिरफ्तार

Khunti: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छ: उग्रवादियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में पीएलएफआई के एरिया कमांडर गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित कुसूम टोली निवासी राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर उर्फ ढिलन, खूटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित मरचा बनिया टोली निवासी प्रकाश कुमार साहू, रनिया चौक निवासी शिव कुमार साहू उर्फ शिवा नाग उर्फ चरकू, बधिया निवासी सिमोन गुड़िया, रनिया ब्लॉक चौक निवासी प्रदीप कुमार बागची उर्फ चादसी और तुड़ीगढ़ा निवासी नकुल सिंह का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल को ED ने किया गिरफ्तार,7 दिन की कस्टडी में भेजा गया

आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, नक्सली पर्चा, वाकी टॉकी, एक बाइक सहित कई समान बरामद किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ सदस्य करमा उरांव और राजेश टाइगर के नेतृत्व में हालोम से जोजोवीरा जाने वाली रास्ता में किसी घटना को अंजाम देने के लिए हरवे हथियार के साथ एकत्रित हुए है. एएसपी अभियान और सीआरपीएफ के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी कर उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:प्यार के नाम पर लोगों को ठग रहे Online Dating Apps, इंटरपोल ने जारी किया एलर्ट, ये 5 सावधानियां बचाएंगी ठगी से

Related Articles

Back to top button