JamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर: श्रीश्री शनि धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति ने की जमीन मुहैया कराने की मांग

Jamshedpur : साकची के बिरूपा रोड स्थित श्रीश्री शनि धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से समिति ने बिरुपा रोड के आसपास मंदिर निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की गई है. बताया गया कि बीते 5 फरवरी को जिला प्रशासन के दबाव पर साकची बिरूपा रोड स्थित श्रीश्री शनि धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर को ध्वस्त कर वहां से मूर्तियों को हटाया गया, जिससे शहर के हिन्दू समुदाय के लोगों में असंतोष है.

समिति की ओर से जिले के उपायुक्त का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की गई है कि हिन्दू समुदाय की आस्था को ध्यान में रखते हुए साकची के बिरूपा रोड में ग्रेजुएट कॉलेज के पीछे की तरफ पूर्व से स्थित श्रीश्री शनिधाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थल या उसके आसपास कम से कम 15X 15 फीट जमीन दी जाए ताकि वहां श्रीश्री शनि धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापित कर हिन्दू समुदाय की आस्था का मान रखा जाये. कब्रिस्तान से सटे हुए स्ट्रेटमाईल रोड की तरफ लगभग 60X 200 फीट खाली जमीन पर कुछ वर्षों पूर्व टाटा स्टील द्वारा पौधरोपण किया गया था. अब कब्रिस्तान कमेटी द्वारा उक्त पेड़ों को काटकर अतिक्रमण कर लिया गया है. इसमें कब्रिस्तान कमेटी द्वारा टीन शेड बनाया गया है. लगभग 15 नल लगाने के साथ ही चारो तरफ लोहे का ग्रील लगा दिया गया है. इतना ही नहीं, 4X 7X 1 फीट का चबूतरा बना दिया गया है. अतः उक्त जमीन को कब्रिस्तान कमेटी से अतिक्रमण मुक्त कराया जाये. कब्रिस्तान के तीनों तरफ कोरोना का हवाला देकर गेट खोल दिया गया है. इसे बंद कराने,शीतला मंदिर के बगल में साकची मोहम्मडन लाईन के बगल में बच्चों के खेलने के मैदान एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए स्थित परती जमीन पर पीसीसी छत ढलाई कर इमामबाड़ा बन रहा है, इसे अतिशीघ्र रोकने के साथ ही साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के पास एक टीओपी स्थापित करने की मांग भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- Indian Railways, IRCTC : दक्षिण – पूर्व रेलवे ने 18 एवं 21 फरवरी को कई ट्रेनों को किया रद्द, कुछ रिशिड्यूल, कुछ के समय में बदलाव, देखें LIST

 

Related Articles

Back to top button