
Bhubaneswar : जिन पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे समाज में बढ़ते अपराध और करप्शन को रोकें वही अफसर खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहते हैं. इसका ताजा प्रमाण ओडिशा (Odisha) से मिला है. यहां के एक पुलिस अफसर (Police Officer) के घर पर छापेमारी (Raid) में अकूत संपत्ति बरामद हुई है.
जांच में सामने आया है कि पुलिस अधिकारी ने भ्रष्टाचार करके अपनी कमाई के 500 गुना दौलत जुटाई. छापेमारी में पुलिस अफसर के घर से BMW कार, स्पोर्ट्स बाइक समेत करीब 11 करोड़ की अवैध संपत्ति बरामद की गई है.

इसे भी पढ़ें : अपराधियों का ताडंव: शिक्षक दंपति को लूटपाट के क्रम में मारा चाकू
अफसर के घर से बरामद हुआ बेशकीमती सामान
विजिलेंस टीम ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा (Trinath Mishra) के घर छापेमारी की है. विजिलेंस टीम ने त्रिनाथ मिश्रा के पास से 1 करोड़ रुपये की BMW X7 कार, 17 लाख रुपये की Hyundai Creta कार, Maruti Baleno, Chevrolet Trailblazer LTZ कार, 5.3 लाख की GTR 250 Hyosung बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें : ऑर्गेन डोनेशन में झारखंड के लोग फिसड्डी, दो सालों में महज तीन ने ही किया देह दान
भ्रष्ट अफसर ने कई प्लॉट भी खरीदे
विजिलेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा की पत्नी और उनके दोनों बेटों के नाम पर कई प्लॉट हैं, जो अवैध पैसे से खरीदे गए हैं.
इसे भी पढ़ें : रास्ता रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- हवा, पानी रोककर मौलिक अधिकार का नहीं किया जा सकता हनन
पुलिस अफसर को किया गया गिरफ्तार
विजिलेंस एसपी अक्षय कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को एंटी-करप्शन विंग ने पुलिस अफसर त्रिनाथ मिश्रा के घर पर छापेमारी की थी. मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से चार फ्लैट और 7 महंगी गाड़ियां मिली हैं. किसी भी चीज का कोई पक्का बिल पेश नहीं किया गया है. जानकारी मिली है कि आरोपी को महंगी गाड़ियों का खासा शौक रहा है. उसके पास 1.11 करोड़ तक की महंगी गाड़ियां और स्पोर्ट्स बाइक बरामद की गई हैं. अवैध तरीके से संपत्ति जुटाए जाने के मामले में त्रिनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गौरतलब है कि ओडिशा विजिलेंस डिपार्टमेंट ने भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पिछले डेढ़ महीने में 23 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. इसमें 4 क्लास-1 के अधिकारी भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: श्रीश्री शनि धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति ने की जमीन मुहैया कराने की मांग




