
Jamshedpur : दक्षिण- पूर्व रेलवे ने आद्रा डिवीजन में होनेवाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए 18 फरवरी और 21 फरवरी को कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला लिया है. यही नहीं कुछ ट्रेनों को रिशडूयल के साथ कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है. इसको लेकर दक्षिण – पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है.
दक्षिण -पूर्व रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक 18 फरवरी को आद्रा डिवीजन के आद्रा-मिदनापुर के बीच पड़ने वाले कालीसेन स्टेशन पर तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके लिए ट्रैफिक व पावर ब्लॉक किया जाएगा. इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों की यात्रा संक्षिप्त की जाएगी.
ये ट्रेनें हुई रद्द
- 12885-12886 शालीमार-भुजुडीह-शालीमार एक्सप्रेस 18 फरवरी को को रद्द रहेगी.
- 22330-22329 आसनसोल-हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस भी 18 फरवरी को रद्द रहेगी.
- 08680 आद्रा-मिदनापुर मेमू स्पेशल 18 फरवरी को आद्रा से बांकुरा तक जाएगी.
- 08679 मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल 18 फरवरी को मिदनापुर से न चलकर बांकुरा से प्रस्थान करेगी.
- 18 फरवरी को बांकुरा-मिदनापुर-बांकुरा के बीच ट्रेन नंबर 08680-08679 की सेवा रद्द रहेगी.
- 18024 एनएससीबी गोमोह-खड़गपुर एक्सप्रेस 18 फरवरी को एनएससीबी गोमोह से निकलने वाली चंद्रकोना रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी.
- 18023 खड़गपुर 18 फरवरी को खड़गपुर से निकलने वाली एनएससीबी गोमोह एक्सप्रेस चंद्रकोना रोड से प्रस्थान करेगी. 18 फरवरी को चंद्रकोना रोड-खड़गपुर-चंद्रकोना रोड के बीच ट्रेन नंबर 18024-18023 की सेवा रद्द रहेगी.
- ये ट्रेनें हुई रिशिड्यूल
- 22605 पुरुलिया-विल्लुपुरम एक्सप्रेस 18 फरवरी को सुबह 10 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे पुरुलिया से प्रस्थान करेगी. 21 फरवरी को होने वाले विकास कार्यों के कारण कुछ अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : बिष्टुपुर में 32 लाख की लूट में पुरुलिया से पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा चीनी, अन्य की तलाश




