
Gaya: जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत एरकी गांव में आपसी विवाद एक युवक को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल युवक को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना बेलागंज थाने का है. जानकारी के अनुसार एरकी गांव का रहने वाला ओंकार कुमार नाम का युवक अपने दोस्त राजू कुमार के साथ था.
इसी बीच किसी के साथ विवाद हुआ. विवाद बढ़ा तो गोलीबारी की घटना हुई. इसमें एक गोली ओंकार कुमार को लगी. गर्दन के समीप गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. मेडिकल में चिकित्सा के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.




