JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: शिव मंदिर श्याम भक्त मंडली मना रही 33 वां श्‍याम उत्‍सव, निकली निशान यात्रा

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शिव मंदिर श्याम भक्त मंडली की ओर से 33 वां श्याम उत्सव मनाया जा रहा है. इस क्रम में वैश्विक महामारी को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्याम भक्तों ने कॉविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिरकत की. इसकी जानकारी देते हुए साकची शिव मंदिर श्याम भक्त मंडली के मुख्य संरक्षक उमेश शाह ने बताया कि वैसे तो हर साल बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती थी, मगर पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण सांकेतिक शोभायात्रा निकाली जाती है. उन्होंने बताया कि इस साल निशान यात्रा के बाद शाम में भोग और भजन संध्या आयोजित की गई है, जिसमें जयपुर के भजन सम्राट गिरिराज किशोर श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे.

ये भी पढ़ें-चाईबासा: Lockdown के बाद पहली टेस्ट में बच्चों ने बढ़ – चढ़कर लिया हिस्सा, दिखा उत्‍साह

Related Articles

Back to top button