
Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में जमशेदपुर मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार, 12 फरवरी से गोपाल मैदान में शुरू हो रही है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्वाह्न 11 बजे अन्य अतिथियों के साथ इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, आयकर आयुक्त, जीएसटी आयुक्त, सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य भी समारोह में मौजूद रहेंगे. शुक्रवार शाम कोर कमिटी की एक बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. टूर्नामेंट को लेकर शहर के पत्रकारों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. यह पहला मौका है, जब पूरे जिले के पत्रकारों का जमावड़ा खेल के मैदान में इतने बड़े स्तर पर होने जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल की अगुवाई में क्लब की पूरी टीम इसे भव्य और सफल बनाने में जुटी है. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली आठों टीमों के बड़े बड़े होर्डिंग्स और बैनर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

सभी मैच गोपाल मैदान में होंगे. टूर्नामेंट के लिए गोपाल मैदान को बेहद भव्य तरीके से सजाया-संवारा गया है. कीनन स्टेडियम के क्यूरेटर शफीक के नेतृत्व में गोपाल मैदान में बेहतरीन पिच तैयार की गयी है. शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच डिमना एकादश और हुडको एकादश के बीच पूर्वाह्न 11.30 बजे होगा. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 20 फरवरी को खेला जायेगा. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. लीग के मुकाबले 15-15 ओवर के और सेमीफाइनल तथा फाइनल 20 20 ओवरों के होंगे. भाग लेनेवाली हर टीम के साथ मेंटर के तौर पर विभिन्न समाचार पत्र के संपादकों को जोड़ा गया है.
टूर्नामेंट का शिड्यूल इस प्रकार है
12 फरवरी : डिमना vs हुडको मैच नं.-1
12 फरवरी : खरकाई vs दोमुहानी मैच नं. 2
————————–
13 फरवरी : कालीमाटी vs हुडको मैच नं.- 1
13 फरवरी : स्वर्णरेखा vs डिमना मैच नं.-2
——————————-
14 फरवरी : दलमा vs खरकई मैच नं.-1
14 फ़रवरी : जुबिली vs दोमुहानी मैच न. – 2
—————————
15 फरवरी : जुबिली vs दलमा मैच नं.-1
15 फरवरी : हुडको vs स्वर्णरेखा मैच नं.-2
—————————
16 फरवरी : कालीमाटी vs डिमना मैच नं.-1
16 फरवरी : दोमुहानी vs दलमा मैच नं.-2
—————————-
17 फरवरी : खरकाई vs जुबिली मैच नं.-1
17 फरवरी : कालीमाटी vs स्वर्णरेखा मैच नं.-2
—————————–
सेमीफाइनल
18 फरवरी : विजेता ग्रुप ए vs उपविजेता ग्रुप बी मैच नं.-1
18 फरवरी : विजेता ग्रुप बी vs उपविजेता ग्रुप ए मैच नं.-2
——————————–
20 फरवरी : फाइनल
इसे भी पढ़ें – Big News : चाईबासा : अलीजा आयरन एंड स्टील के संचालक पर खनिज के अवैध परिवहन की प्राथमिकी, प्लॉट लाइसेंस निलंबित




