
Deoghar: शहरी क्षेत्र में शनिवार तड़के शिवगंगा के नजदीक स्थित श्मशान घाट के पास गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्याकर शव फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव निवासी के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक के भाई की भी हत्या कुछ दिन पूर्व कर दी गयी थी. बताया जाता है कि मृतक दो–चार दिन पूर्व ही बेगूसराय से देवघर आया था. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सुभाष चंद्र जाट घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की. इस दौरान शुरूआती छानबीन के बाद एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव फेंक दिए जाने का प्रतीत होता है. शव की पहचान कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जांच के बाद घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी मिल सकेगी. बाद में नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: पलामू: 18 साल से फरार 5 लाख का इनामी नक्सली सुजीत जी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार




