NEWS

Tilka Manjhi Jaynti: पटमदा के बेलटांड़ में जयंती पर हुई बाबा तिलका मांझी की पूजा-अर्चना

Patamda: भारत में सबसे पहले स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांति का बिगुल बजाने वाले महानायक वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की शुक्रवार को जयंती है. जयंती के मौके पर उन्‍हें याद किया जा रहा है. पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित बाबा तिलका पार्क में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से जयंती के मौके पर बाबा तिलका माझी की पूजा-अर्चना पारंपरिक विधि से संताल समाज के नायके बाबा हेमंत शेखर मुर्मू के द्वारा की गयी.

इस दौरान मुख्यरूप से बारहा दिशोम माझी परगना ललित मुर्मू, टुडू मदाड़िया, दिवाकर, जितुलाल मुर्मू, कमल मुर्मू, प्रभाती मुर्मू, हेमंत मुर्मू, बंदिराम सोरेन, बलराम सोरेन, सहदेव मुर्मू, समच मार्डी, बलराम मुर्मू, सामंत मुर्मू व खेरवाल हांसदा मौजूद थे. इसके पश्चात बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई.

इनकी रही मौजूदगी

श्रद्धांजलि देनेवालों में मुख्यरूप से लावा के ग्राम प्रधान बृंदावन दास, मुखिया दीपाली मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, मुखिया संघ पटमदा के अध्यक्ष चंद्रशेखर टुडू, झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सीपीआई के पूर्व लोकल सचिव कॉमरेड परेश मंडल, उमेश हांसदा, समाजसेवी बुद्धेश्वर काड़वार, हरिपद सोरेन, दयाल महतो, व जगन्नाथ कर्मकार समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: पूरी संपत्त‍ि दान करने वाली शांतिबाला देवी को किया गया सम्‍मानित

Related Articles

Back to top button