JamshedpurJharkhand

टाटा स्टील के एलडी-टू कर्मी की ड्यूटी पर मौत, डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया

Jamshedpur :  टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी-टू में कार्यरत वरिष्ठ ऑपरेटर लेखपाल प्रसाद की कंपनी परिसर में काम करने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. प्रथम दृष्टया मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है. टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने इस मौत की पुष्टि की है. उनका कहना है कि 20 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सी शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान लेखपाल शौचालय गये. शौचालय से आने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वे बैठ गये. साइट पर मौजूद सहकर्मियों ने देखा कि वह जवाब नहीं दे रहे तो उन्होंने तत्काल डॉक्टर को  सूचित किया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे और लेखपाल को टाटा मेन हॉस्पिटल इमरजेंसी ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने प्रारंभिक चिकित्सा अवलोकन में इसे कार्डियक अरेस्ट का मामला माना है, क्योंकि कोई बाहरी चोट नहीं है. टाटा स्टील का कहना है कि वह मृतकों के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें पूरा सहयोग देगी. एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में हम सभी कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इसे भी पढ़ें – पलामू: प्रेमी के साथ पकड़ी गयी विवाहिता को पति ने रखने से किया इंकार, ग्रामीणों ने छोटी बेटी के साथ भेजा आशिक के घर

Related Articles

Back to top button