
Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रातू थाना क्षेत्र के जमहरिया मैदान में सिमलिया निवासी बिल्डिंग ठेकेदार जीतू लिंडा के घर में अपराधियों ने रंगदारी की मांग की. रंगदारी की मांग करने के बाद अपराधियों ने घर में ही फायरिंग किया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से पांच लोगो को हिरासत मे लिया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो बरामद कर रातू थाना लाई है. स्कॉर्पियो का नंबर Jh 01DU-4475 है. रातू थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : नशे में धुत युवक ने राहगीर को मारी गोली फिर किया इलाज, सॉरी बोलकर चला गया




