
Ranchi: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित अरसंडे में नशे में धुत युवक को अंधाधुंध फायरिंग करते देखा गया. इसी बीच एक गोली सुनील राम नामक बुजुर्ग के कमर में लग गई है. गोली लगने के बाद सुनील कुमार को अस्पताल में भर्ती ना कराकर नशेड़ी युवक खुद घायल का इलाज करने लगा. सुनील कुमार दर्द से छटपटा रहे थे लेकिन नशे में धुत युवक उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं था. नशे में धुत युवक आग जलाकर घाव को सेंक रहा था. रात नौ बजे के बाद दर्द से छटपटाने लगे तो अपराधी यह कह कर चलता बना कि माफ कीजियेगा गलती से गोली लग गई.
इसे भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वाइन फ्लू की इंट्री! टीएमएच में भर्ती पांच मरीजों के सैंपल की जांच
रात नौ बजे सुनील अपने घर पहुंचे तो परिवार वालों को गोली लगने की जानकारी दी. परिवार वालों ने आनन फानन सुनील को रिम्स पहुंचाया. जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. सुनील ने बताया कि वे खटाल चालते है. शाम के समय मोहल्ला के ही मिनी तिवारी, लक्ष्मण बबलू, रिषभ आदि पी खा रहा था. हो हंगामा कर गोली फ़ायर कर रहा था. इसी बीच वे उधर से गुजर रहे थे कि एक गोली लग गई. कांके थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




