Corona_UpdatesJharkhandKodermaLead News

कोडरमा में कोरोना के 89 नये मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 672

Koderma : जिले में सोमवार को 89 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 672 हो गयी है. जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना जांच मे 89 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएमओ ने की पुष्टि

इसमें ट्रूनेट जांच में 13, आरटीपीसीआर जांच में 65 एवं एंटी जेन जांच में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 42 लोग स्वस्थ हो गये हैं.

अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 672 हो गई है. इनमें 666 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में जबकि 6 सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

इसे भी पढ़ें:पटना में 100 बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित, एसबीआई के 50 कर्मचारी हैं शामिल

Related Articles

Back to top button