BiharOFFBEAT

आकर्षण का केंद्र बनी चार रंगों की फूलगोभी

Turkaulia : विटामिनस युक्त हाइटेक हॉर्टिकल्चर सिस्टम से उगायी गयी फूलगोभी तुरकौलिया में आकर्षण का केंद्र बना हुई है. अपने खेतों में एक साथ सफेद, पीला व बैगनी रंग की फूलगोभी व ब्रोकली की खेती कर तुरकौलिया बसवारिया टोला के किसान प्रभु साह काफी खुश हैं. उसने बताया कि वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके से खेती की जाये तो आज भी हमारे खेत सोना उगलते हैं. वे विगत 20 वर्षों से सब्जी की खेती करते हैं.

वे हमेशा सब्जी के नयी वेरायटी की तलाश करते रहते हैं. उनके द्वारा उगायी गयी पीली व बैगनी कलर की फूलगोभी सफेद फूलगोभी की तुलना में स्वादिष्ट व पौष्टिकता से भरपूर है.

इसे भी पढ़ें:खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले के लिए 20 सूत्री समिति के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें- आपके ब्लॉक के कौन बने अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष

बाजार में जहां सफेद गोभी 20 रुपये बिकती है, वहीं पीली व बैगनी रंग की फूलगोभी 40 रुपये व ब्रोकली 40 से 50 रुपये बिकती है.

वे करीब एक से डेढ़ एकड़ जमीन में सब्जी की खेती कर प्रतिवर्ष 6 से 8 लाख रुपये की आय कर लेते हैं. वे अपने खेतों में कम्पोस्ट खाद का प्रयोग करते हैं तथा कीटनाशक की जगह घरेलू दवा व मिश्रण का छिड़काव करते हैं.

इसे भी पढ़ें:जनता की मार को अब तक नहीं भूल पाये हैं रघुवर दासः राजेश

Related Articles

Back to top button