GiridihJharkhand

गिरिडीहः सड़क जाम के दौरान पथराव मामले में 13 लोग गिरफ्तार, मृतक के परिजनों को मिला 11 लाख का मुआवजा

Giridih : मुंद्रा राइस मिल के कर्मी सद्दाम आलम के मौत के बाद रविवार देर रात मृतक के गांव वालों द्वारा गिरिडीह प्रशासन पर पथराव मामले में घटना को दुसरे दिन 28 नामजद और 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया.

दूसरे दिन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अपील पर मुंद्रा राईस मिल के मालिक आदित्य अग्रवाल ने मृतक के परिजनों को 11 लाख 25 हजार का मुआवजा दिया. इस दौरान सर्किट हाउस में सदर विधायक सोनू और सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले के लिए 20 सूत्री समिति के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें- आपके ब्लॉक के कौन बने अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष

सोमवार को कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार के आवेदन पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गैर जमानती धाराओं के तहत सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई मामलो में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

कार्यपालक दंडाधिकारी के फर्द बयान पर 28 नामजद और 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया. रविवार की देर रात सड़क जाम के दौरान सिमरियाधौड़ा के युवकों द्वारा टायर जलाकर सड़क जाम किया गया था. जाम हटाने की अपील के बाद युवकों द्वारा पथराव किया गया था. मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें:जनता की मार को अब तक नहीं भूल पाये हैं रघुवर दासः राजेश

जानकारी मिल रही है कि गिरफ्तार युवकों को छोड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा दबाव बनाया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाहाबाज, मो. गुलाबोद्दीन, सिकंदर अंसारी, मेराज अंसारी, साजिद दर्फ शेरु, मोबिन अख्तर, मुन्ना अंसारी, सरफूद्दीन अंसारी, सन्नी अंसारी, सिराज उर्फ ननकू, सरफराज उर्फ छोटू ड्राइवर, शमीम अंसारी और अरमान अंसारी का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें:एक साल बाद भी एनएच के लिए जमीन नहीं मिली, सीएम ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने का उपायुक्तों को दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button