JharkhandLead NewsRanchi

जनता की मार को अब तक नहीं भूल पाये हैं रघुवर दासः राजेश

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जम कर बोले. उन्होंने कहा कि रघुवर दास 2019 में जनता की मार को अब तक नहीं भूल पाये हैं. अब उनको लगने लगा है कि मीडिया में बने रहने से उन्हें मुख्यमंत्री पद दोबारा मिल जायेगा. श्री ठाकुर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होकर ऐसे लोग छोटी बातें कर बड़ा बनने का प्रयास कर रहे हैं. मीडिया की सुर्खियों में आना चाहते हैं. जितनी मेहनत प्रेस कांफ्रेंस करने में लगाते हैं अगर उतनी मेहनत फील्ड में करते तो अपने ही मंत्री से चुनाव नहीं हारते.

उन्होंने रघुवर दास को सुझाव भी दिया कि उनके कामकाज का आकलन जनता ने कर दिया है. इन्हीं बतोलेबाजी से सत्ता से सड़क पर आ गये हैं. अपनी बातों में गंभीरता लाइये. आप राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले के लिए 20 सूत्री समिति के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें- आपके ब्लॉक के कौन बने अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष

पहले यह तय हो जाये कि भाजपा का अध्यक्ष कौन और प्रवक्ता कौन

उन्होंने कहा कि बार-बार दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी प्रेस वार्ता कर ये बताने का प्रयास कर रहे हैं कि भाजपा का नेता कौन हैं. लेकिन अब रघुवर दास भी कूद गये हैं वो भी अपने तरीके से बात रख रहे हैं.

बाबूलाल को कंपीटिशन देने के लिए अर्जुन मुंडा भी मैदान में उतर गये हैं. तो पहले ये लोग तय कर लें कि कौन अध्यक्ष रहेगा और कौन प्रवक्ता रहेगा. उसके बाद ही उनकी बातों का जवाब दें तो अच्छा रहेगा.

चूंकि, राज्य की जनता की ओर से चुने गये नेता राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और वे इस तरह की हल्की बातें कर रहे हैं जिसका न कोई सिर है न पैर. ऐसी बातों का जवाब देना भी उचित नहीं लगता.

इसे भी पढ़ें:एक साल बाद भी एनएच के लिए जमीन नहीं मिली, सीएम ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने का उपायुक्तों को दिया निर्देश

बयानबाजी से राज्य के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर राज्य के माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. सिमडेगा मामले को पदाधिकारी देख रहे होंगे.

जिस धनबाद में कांड हुआ और जो बयानबाजी कर रहे हैं वो राज्य के लिए ठीक नहीं है. कहीं न कहीं राज्य में सद्भाव और भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:पीएमजीएसवाइ : झारखंड सरकार ने 3200 किमी रोड बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Related Articles

Back to top button