Jamshedpur

कालिकापुर बैंक ऑफ इंडिया में कोरोना गाइड-लाइन की उड़ायी धज्जियां

Jadugoda : कालिकापुर में राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए कोविड गाइड-लाइन का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं बैंक प्रबंधन. यहां बताते चलें कि पोटका जादूगोड़ा मुख्य सड़क स्थित बैंक ऑफ इंडिया कालिकापुर शाखा के बाहर लोगों ने खुलेआम कोरोना गाइड-लाइन की अवहेलना की. लोग बैंक के सीढ़ी पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं किया. अपनी बारी का घंटों खड़े होकर इंतजार किया, परंतु बैंक कर्मी व सुरक्षा गार्ड बैंक के अंदर नजर आए एवं किसी ने बाहर जाकर लोगों को समझाने तक का काम  नहीं किया. कुछ लोग मास्क पहले नजर आए तो कुछ बिन मास्क के थे. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन बैंक के बाहर इसी तहर की भीड़ लगती है. हालांकि बैंक प्रबंधन की ओर से लोगों को कुछ नहीं कहा जाता. बता दें की यदि ग्रामीण क्षेत्र में इसी तरह कोरोना गाइड-लाइन का पालन नहीं किया गया तो सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने में काफी कम असरदार साबित होगी.

इसे भी पढ़ें- जादूगोड़ा : गांव के लोगों ने रोका यूसील का काम, जिला पार्षद ने किया समर्थन

Related Articles

Back to top button