
Jadugoda : यूसील की ओर से धरमडीह गांव का रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने काम को ही रोक दिया है. मौके पर पहुंचे जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने कहा की पक्की सड़क का निर्माण करे यूसील तबतक काम बंद रहेगा. पहले से ही यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा की ओर से क्षेत्र में फैलाये जा रहे रेडिओधर्मी विकिरण ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. अब करीब पांच हजार की आबादी के आने-जाने का रास्ता भी कम्पनी की ओर से बंद की जा रही है. जिला पार्षद ने कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ़ शब्दों में कम्पनी के अधिकारीयों को कह दिया है की जबतक 17 फीट चौड़ी पीसीसी सड़क ग्रामीणों के आवागमन के लिए यूसील निर्माण करके नहीं देती है तबतक चहारदीवारी निर्माण बंद रहेगा.
कम्पनी के उप प्रबंधक कार्मिक महेश साहू ने जबरन निर्माण कार्य करवाने का प्रयास किया जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और निर्माण कार्य बंद करवा दिया. इसके बाद सूचना मिलने पर मुसाबनी अंश 18 के जिला पार्षद बाघराय मार्डी धरमडीह गाँव पहुंचे और उन्होंने यूसिल के उप प्रबंधक महेश साहू और ठेका कम्पनी के प्रतिनिधि सदानंद मंडल को कार्यस्थल पर तलब किया और रास्ता बंद करने के लिए कड़ी फटकार लगायी. इसपर महेश साहू ने ग्रामीणों की बात उच्च अधिकारीयों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है.
ये थे मौजूद
इस मौके पर एस रोहित सिंह, अशोक दास, पंचायत समिति सदस्य रूपक कुमार मंडल, संतोष प्रजापति, मनोज यादव, वरुण प्रसाद डांगी, संजय डे के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- पोटका : एसएयू को नहीं ग्रामसभा को मिले ऑडिट की जिम्मेवारी




