JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची हिंसा मामले की जांच अब CID करेगी, मैन रोड पर जमकर हुआ था हुड़दंग

Ranchi: 10 जून को रांची में हुए हिंसा मामले की जांच अब सीआईडी की 3 सदस्यीय टीम करेगी. 10 जून को राजधानी रांची स्थित मैन रोड नुपूर शर्मा के बयान के खिलाफ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा निकाली गई रैली में पुलिस के साथ झड़प हो गई थी. रैली में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस और मंदिरों पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की थी. इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले की जांच अब सीआईडी करेगी. उपाधीक्षक एमएस मुंडा को जांच अधिकारी बनाया गया है. 2 निरीक्षक राजेश कुमार और रविकांत जांच में उनकी सहायता करेंगे. आपको बता दें कि रांची हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने अब तक कुल 29 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं दस हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है.

इसे भी पढ़ें :  आरा : नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दो समुदाय के बीच मारपीट, हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

Related Articles

Back to top button