Crime NewsLead NewsNational

डेटिंग एप के जरिये कई लड़कों को फांसा,शारीरिक संबंध बनाये फिर दुष्कर्म का आरोप लगाकर वसूले लाखों रुपये, गिरफ्तार हुई वसूली गर्ल

Gurugram: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे गुरुग्राम से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. यहां पुलिस टीम ने ऐसी वसूली गर्ल को गिरफ्तार किया है, जो डेटिंग ऐप के माध्यम से नौजवान युवकों को प्रेम जाल में फंसाती थी. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाती थी वो इन लड़कों के खिलाफ पुलिस में फर्जी शिकायत की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलती थी.

इसे भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, सीरीज में 1-0 की बढ़त

ब्लैकमेलिंग के खेल में मां और उसका साथी भी था शामिल

इस मामले में ACP क्राइम के अनुसार, न्यू कालोनी पुलिस ने इस 20 वर्षीय युवती को अरेस्ट कर ब्लैकमेलिंग कर वसूली के नेक्सेस का पर्दाफाश किया है. इस पूरे खेल में अरेस्ट की गई युवती की मां और उसका साथी भी शामिल था. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. गुरुग्राम के ACP क्राइम प्रीतपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी है.

युवती के जाल में फंसाए गए पीड़ित ने बताया है कि बीते 20 अगस्त को वह डेटिंग ऐप के माध्यम से लड़की से मिला था. युवती ने उसे फंसाया, उसके साथ संबंध बनाये और 23 अगस्त तक उसपर दबाव डाल कर शादी भी कर ली.

पुलिस की माने तो कहानी यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ और युवकों को इसने प्लानिंग करके से सोशल मीडिया या फिर डेटिंग ऐप के जरिये फांसकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ठगे. इस सब के जरिए युवती लाखों की वसूली कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें:एचईसी को बचाने के लिए राज्य में भर में हुआ विरोध प्रदर्शन, सीपीआइएम ने कहा- राज्य सरकार करें टेक ओवर

8 युवकों के खिलाफ दर्ज करा चुकी है केस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी युवती पूरे साल में कुल 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, DLF फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में बलात्कार के केस दर्ज करवा चुकी है.

इसमे दो मामले पुलिस की जांच में झूठे पाए गए हैं. लड़की ने पूरे 15 महीने में 8 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें:WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या बोलीं- ओमिक्रॉन के खिलाफ टीके प्रभावी, जिन्होंने नहीं लगवाया वो जल्द लगवाएं

Related Articles

Back to top button