JamshedpurJharkhand

लगातार होती सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी हेलमेट जांच से आगे नहीं सोच रही ट्रैफिक पुलिस

Jamshedpur: हर दिन सड़क दुर्घटनाओं से दो चार हो रहे जमशेदपुर के लोग अब सवाल पूछने लगे है कि क्या सिर्फ हेलमेट जांच अभियान से शहर में हादसे रूक जायेंगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सही है कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना जरुरी है. लेकिन इसके साथ ही जिले में बढ़ते हादसों पर ब्रेक लगाना भी जरुरी है. आमतौर पर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस शिद्द्त से हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच में जुटी रहती है जबकि दूसरी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर: परसुडीह थाना के पास जवान को ट्रक ने कुचला, मौत

ओवरलोडिंग बड़ी समस्या

आये दिन होते सड़क हादसों से शहर के लोग दहशत में है. लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस केवल हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग पर ध्यान देती है. जबकि ओवरलोडिंग, पुरानी गाड़ियों के परिचालन और अन्य यातायात नियमोँ का उल्लंघन करने पर उस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती है. बहुत ज्यादा हुआ तो सड़क किनारे वाहनों को नो पार्किंग के नाम पर उठा लिया जाता है. आरटीआई कार्यकर्ता भुगलु सोरेन के मुताबिक, सड़क किनारे चलना भी अब घातक हो गया है. नौसिखिए चालकों पर नकेल और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई हो तो दुर्घटनाये बहुत हद तक कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंःक्या अब मुस्लिम अफसर होना भी गुनाह हो गया !

हादसों पर ब्रेक कब ?

जमशेदपुर में अमूमन रोजाना होते सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो जाती है. वही कई लोग जख्मी हो जाती है. ऐसे में लोगों के जहन में बस एक ही सवाल है कि इन हादसों पर ब्रेक आकिर कब लगेगी. हाल के दिनों में हुई कुछ सड़क दुर्घटनाओं को देखे तो, पिछले हफ्ते सदर अस्पताल के पास एक कार अहले सुबह उलट गई जिसमें चालक जख्मी हो गया. सोमवार को सोनारी मरीन ड्राइव ड्राइविंग सीखते कार उलट गई जिसमें कार सवार तीन लोग और बगल से जा रही स्कूटी पर सवार 3 लोग जख्मी हो गए. वही शुक्रवार अहले सुबह स्टेशन के पास कार सड़क से उतर कर रेलिंग से टकरा गई. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच पिछले हफ्ते एक हाईवा देर रात टाटा-हाता रोड के किनारे स्थित एक दुकान में घुस गई. इधर गुरुवार रात ट्रक की चपेट में आने से एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंःमॉनसून सत्रः सदन के पांचवे दिन की कार्यवाही हंगामे से हुई शुरू और स्थगित भी

ये बात सही है हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिले की ट्रैफिक पुलिस को कारगर कदम उठाने की जरुरत है. लेकिन इसके साथ ही लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है. ताकि वो यातायात के नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button