
Saharsa : बिहार का कुख्यात अपराधी पप्पू देव को शनिवार देर रात पुलिस हाजत में दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. कुछ देर के बाद ही रविवार सुबह 4:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को पप्पू देव के पास से एक ऑटोमेटिक रायफल, तीन पिस्टल, तीन कट्टा और बड़ी संख्या में गोलियां बरामद हुई हैं. गौरतलब है कि पप्पू देव सन 2000 के दौर में बिहार और नेपाल का मोस्ट वांटेड हुआ करता था.
इसे भी पढ़ें : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड किया जारी
जमीन की घेराबंदी करने पहुंचा था पप्पू
जानकारी के अनुसार पप्पू अपने कुछ समर्थकों के साथ सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सराही में एक जमीन की जबरन घेराबंदी करने पहुंचा था . हालांकि इस दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी का पता चल गया और पुलिस ने छापेमारी कर दी. पुलिस को देखते हैं पप्पू वहां से भागने लगा , लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर तीन अन्य अपराधियों को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए पप्पू देव की घर पर दबिश दी . पुलिस को भनक लगी कि वो पास के चिमनी भट्टा स्थित मकान में सोया है . पुलिस ने वहां छापामारी की तो वह भाग निकलने की कोशिश करने लगा. इस दौरान उनके समर्थकों की ओर से फायरिंग भी की गई . हालांकि पप्पू जब दीवार फांद कर भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें : पटना में ज्वेलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने लाखों के गहने लूटे
पुलिस हिरासत में आया हार्ट अटैक का दौरा
जानकारी के अनुसार पप्पू को पुलिस हिरासत में रात लगभग दो बजे सीने में जोरदार दर्द उठन के कारण हार्ट अटैक का दौरा पड़ा इसके बाद पुलिस की ओर से उसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में हालत गंभीर होता देख वहां से रेफर कर दिया गया. रविवार सुबह करीब 4 बजे पप्पू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें : देश में कोरोना के मामले में राहत, मार्च 2020 के बाद सबसे कम सक्रिय मरीज




