Bihar

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड किया जारी

Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब छात्र समिति के वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.  इंटर की परीक्षा में इस वर्ष 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं. इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है. सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा एक फरवरी से राज्य की विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि समय पर परीक्षा और समय पर रिजल्ट देना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है.   परीक्षा में वही परीक्षार्थी शामिल होंगे जो सेंटअप में सफल हुए हैं.  10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर इंटर की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें : पटना में ज्वेलरी दुकान में घुसकर बदमाशों ने लाखों के गहने लूटे

Related Articles

Back to top button