
Ranchi : मनरेगा में अनियमितता की शिकायतों को दूर करने में अब लोकपाल के जरिये मदद मिलेगी. ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड ने 19 जिलों के लिए 1-1 लोकपाल फाइनल कर लिया है. चार माह पूर्व 24 अगस्त और 25 अगस्त को इसके लिए एक उच्च स्तरीय चयन समिति ने इंटरव्यू लिया था. इसके बाद औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की थी. इस पर आपत्तियां भी मांगी गई थीं. आपत्तियों के निराकरण के बाद चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर 19 अभ्यर्थियों को लोकपाल पद पर अंतिम रूप से चयनित किया गया है. चयनितों को नियुक्ति, ट्रेनिंग आदि के संबंध में बाद में सूचना दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : आदिवासी बहुल क्षेत्र में 500 एकड़ में तसर फार्मिंग की होगी शुरुआत – मनीष रंजन
किसे-किस जिले में लोकपाल का पद
देवघर- कल्पना झा
धनबाद- भुपेन्द्र श्रीवास्तव
दुमका- राजेन्द्र प्रसाद साहब
गोड्डा- पूनम कुमारी
पूर्वी सिंहभूम- सनत कुमार महतो
पश्चिमी सिंहभूम- अरुणाभा कर
गढ़वा- सुशील कुमार तिवारी
लातेहार- संतोष कुमार पंडित
गिरिडीह- तमन्ना परवीन
कोडरमा- धरनीधर प्रसाद सिन्हा
बोकारो- रेणु वर्मा
हजारीबाग- तापेश्वर कुमार
रामगढ़- डा सुदेश्वर प्रसाद सिंह
खूंटी- शमीम अख्तर
पाकुड़- विनोद कुमार प्रमाणिक
साहेबगंज- गोपी प्रसाद गुप्ता
पलामू- शंकर कुमार
रांची- पुष्पलता जायसवाल
सिमडेगा- पुष्पा कुमारी
हाईकोर्ट की शरण में कैंडिडेट
लोकपाल नियुक्ति में शामिल कई अभ्यर्थी झारखंड हाईकोर्ट की शरण में गये हैं. लोकपाल नियुक्ति में अनुभव, योग्यता को दरकिनार किये जाने की शिकायत की है. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी रिजल्ट में से कुछ नामों पर उनकी आपत्ति है. हाईकोर्ट में केस दाखिल कर वाजिब रिजल्ट दिए जाने की अपील कर रखी है.
इसे भी पढ़ें : रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सरावगी बिल्डर्स के नौ ठिकानों पर एक साथ रेड, 3.41 करोड़ कैश बरामद




