
New Delhi: भारत में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. अब तक देश के राज्यों से इस वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं. बुधवार को इस वैरिएंट के एक दर्जन मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही इस वैरिएंट से कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है. बुधवार को महाराष्ट्र के साथ ही तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु से संक्रमित मिले हैं.
इसे भी पढ़ेंःरांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सरावगी बिल्डर्स के नौ ठिकानों पर एक साथ रेड, 3.41 करोड़ कैश बरामद
इधर, डब्ल्यूएचओ ने आशंका जाहिर की है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कोरोना के टीके कम प्रभावी हो सकते हैं. पूर्व की तरह ओमिक्रोन से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं. इसके साथ ही राजस्थान 17, गुजरात 4, कर्नाटक 3, केरल 5, आंध्र प्रदेश 1, तेलंगाना 2, पश्चिम बंगाल 1, चंडीगढ़ 1, तमिलनाडु 1 और दिल्ली में 6 मामले हैं.




