JharkhandLead NewsNEWSRanchi

एचईसी को लेकर भारी उद्योग मंत्री ने बुलाई बैठक, तीनों निदेशक पहुंचे दिल्ली

Ranchi: एचइसी के भविष्य को लेकर भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता मंत्री डॉ पांडेय करेंगे. इस बैठक में भारी उद्योग सचिव, सीएमडी नलिन सिंघल व एचइसी के तीनों निदेशक भी मौजूद रहेंगे. बैठक में एचइसी की वर्तमान स्थिति, कंपनी के संचालन और कर्मियों के बकाये भुगतान पर विस्तार से चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ेंःदेश के 11 राज्यों तक फैला ओमिक्रोन वैरिएंट, कुल 73 मरीज

मशीनों का आधुनिकीकरण व बकाये के भुगतान के लिए फंड जरूरी:

एचइसी के अधिकारी ने बताया कि 50 या 100 करोड़ की राशि से एचइसी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होनेवाला है. जब तक केंद्र सरकार एचइसी की मशीनों का आधुनिकीकरण व बकाये के भुगतान के लिए फंड की व्यवस्था नहीं करती है, तब तक स्थिति यही रहेगी. एचइसी के पास कार्यादेश की कमी नहीं है. बैठक में प्रबंधन की ओर से बैंक गारंटी व जमीन का मॉर्गेज रखकर ऋण लेने का भी प्रस्ताव दिया जायेगा. बैठक में भाग लेने के लिए एचईसी के तीनों निदेशक बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःरांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सरावगी बिल्डर्स के नौ ठिकानों पर एक साथ रेड, 3.41 करोड़ कैश बरामद

एचईसी मज़दूरों के समर्थन में एकजुटता मार्च निकाला

राज्य के सभी ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को एकजुटता मार्च निकाला. इस दौरान एचईसी के मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई. संगठनों ने वेतन भुगतान की गारंटी देने के साथ ही आंदोलनरत मजदूरों के साथ शीघ्र समझौता करने की भी मांग की है. एकजुटता मार्च विभिन्न यूनियन कार्यालयों से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा मार्च में कई श्रमिक संगठनों से जुड़े मजदूर शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button