BiharCrime News

भागलपुर में पान मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Bhagalpur : जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल भट्टा इलाके में अपराधियों ने देर रात पान मसाला कारोबारी राजेश शाह की गोली मारकर हत्या कर दी है.  इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : जमुई में नक्सली साजिश नाकाम,  100 किलोग्राम विस्फोटक जंगल से बरामद

घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हत्या के कारणों की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक के भाई संतोष कुमार के मुताबिक घटना का कारण पुराना आपसी विवाद है. इस वारदात में मोहल्ले का डब्बू मंडल शामिल है.  उन्होंने बताया कि इस घटना से  चार दिन पहले इलाक में गोलीबारी हुई थी, जिसमें डब्बू मंडल ने सूरज ताती समेत उसके साथियों पर बरारी थाने में केस दर्ज कराया था. राजेश की हत्या का उस गोलीबारी से कनेक्शन है.

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में हो रही थी आतिशबाजी, मैरेज हॉल में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक

Related Articles

Back to top button