
Jamui: बिहार एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के झाझा थाना क्षेत्र के जुरपनिया जंगल में नक्सलियों की प्लानिंग पर जवानों ने पानी फेर दिया. संयुक्त छापामारी के दौरान जंगल से 100 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है साथ ही एक देसी कट्टा और एक मस्केट रायफल भी बरामद किया गया है.
एसटीएफ की माने तो नक्सली द्वारा जंगल में गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गयी थी. एसटीएफ को कुख्यात नक्सली पिंटू राणा के द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एसटीएफ ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की.




