
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो जाने के साथ ही परीक्षाओं के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर पकड़ ली हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने नौवीं और 11वीं की 2022 में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. इसके साथ ही साल 2023 में होने वाली मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि भी जारी कर दी है. इस नोटिफिकेशन के तहत इंटर-मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी रेगुलर और प्राइवेट मोड के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : National Corona Update: 24 घंटे में देश 7,774 कोरोना संक्रमित मिले, 306 की मौत
18 दिसंबर तक मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास ऑनलाइन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन 18 दिसंबर तक है. वहीं लेट फाइन के साथ 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव 19 दिसंबर तक किया जायेगा. वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि 20 दिसंबर और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा 23 दिसंबर तक किया जा सकता है. लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव 21 से 29 दिसंबर तक किया जायेगा. चालान जेनरेट 30 दिसंबर और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ तीन जनवरी तक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर लिए हैक, जानें-हैकर्स ने क्या लिखा
19 दिसंबर तक बिना लेट फाइन के जमा करे इंटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म
बिना लेट फाइन के ऑनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास ऑनलाइन जमा करने की तिथि 19 दिसंबर तय कि गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव 20 दिसंबर तक किया जायेगा. चालान जेनरेट करने की तिथि 21 दिसंबर है और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा 27 दिसंबर तक किया जा सकता है. वहीं लेट फाइन के साथ ऑनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास ऑनलाइन जमा करने की तिथि 22 से 27 दिसंबर है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव 22 से 28 दिसंबर तक किया जायेगा. चालान जेनरेट 29 दिसंबर तक और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा तीन जनवरी तक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका में भीषण तूफान, भारी तबाही, 100 के करीब मौतें




