
Ranchi : करोड़पति मानव तस्कर पन्ना लाल महतो को ईडी ने 5 दिनों की हिरासत में लिया है. झारखंड के सबसे बड़े मानव तस्कर को पुलिस ने खूंटी से गिरफ्तार किया था. उसने अब तक हजारों नाबालिग लड़के-लड़कियों को देश के विभिन्न शहरों समेत विदेशों में भी बेचा है. उसकी गिरफ्तारी खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को दर्ज केस के आधार पर की गयी थी.
इसे भी पढ़ें:राज्यपाल से मिले आंदोलनरत छात्र, मिला सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन
इस मामले में उसने खूंटी की तीन नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच दिया था. पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता वर्ष 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे हैं. इन 16 वर्षों में उन्होंने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनायी है.
पन्ना लाल झारखंड समेत ओड़िशा के विभिन्न जिलों से बच्चों को काम दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर उन्हें बेच देता था. खास कर सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों को निशाना बनाता था, जो खास कर काफी गरीब परिवार से आते थे.
इसे भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं विराट कोहली




