
Jamshedpur : झारखंड क्रांतिकारी यूनियन की ओर से कदमा में 12 दिसंबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. मजदूर अधिकार प्रशिक्षण में उन्हें मजदूरों के नियमों की जानकारी दी जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के नेता फुदन मुर्मू और सागर बेसरा ने बताया कि यूनियन में अबतक कुल 45 हजार सदस्य बन चुके हैं.
कोल्हान के सैकड़ों मजदूर लेंगे हिस्सा
इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन के आह्वान पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है. कदमा जॉगर्स पार्क में होने वाले शिविर में कोल्हान प्रमंडल के सैकड़ों असंगठित मजदूर हिस्सा लेंगे. शिविर में मजदूर हितों को लेकर यहां चर्चा की जाएगी. खासकर केंद्र सरकार की ओर से लाये गए चार श्रम कानून कोड से होने वाले नुकसान के विषय में यहां मजदूरों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा : घटना के दिन बाइक चला रहा था सोनू, चार साथियों को बचाने का कर रहा प्रयास




