Bhul Gai SarkarBihar

बेतिया में पंचायत के कई बूथों पर भारी अनियमितता व घोर लापरवाही

Bettiah: जिले के लौरिया प्रखंड के बगही – बसवरिया पंचायत में मुखिया चुनाव में अनियमितता का आरोप लग रहा है. मुखिया प्रत्याशी के पति मोहम्मद सब्बीर ने उच्च न्यायालय में चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ रिट याचिका दायर की है. विभिन्न आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि चुनाव रद्द नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ आमरण-अनशन पर बैठेंगे.

इसे भी पढ़ेंःबरतें सावधानी: ओमिक्रॉन वैरिएंट से फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका

मुखिया प्रत्याशी रही फैजाना शबनम के शौहर मोहम्मद शब्बीर उर्फ मुन्ना भाई ने अपने समर्थकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आरोप लगाया है कि पंचायत के बूथ नं 32 पर 486 में 486 पोल हुआ है. जबकि इनमें 8 मतदाताओं का निधन हो चुका है. 34 मतदाता विदेश या दूसरे राज्यों में रह रहे हैं. इनके वोट भी पड़ गए हैं. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि चुनाव में धांधली हुई है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand News: पथ निर्माण विभाग के 16 इंजीनियरों का स्थानांतरण व पदस्थापन

मालूम हो कि यहां तीन नवंबर को मतदान हुआ है. मोहम्मद शब्बीर ने अन्य कई आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने कहा की पटना हाईकोर्ट में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट सहित चुनाव परिक्रिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों के विरुद्ध पी आई एल दायर किये हैं. इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायती राज मंत्री, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, डीएम सहित कई अधिकारियों से चुनाव को रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button