JharkhandLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

भारत में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बड़ी राहत, 558 दिनों में सबसे कम कोरोना संक्रमित, झारखंड में भी संक्रमितों की संख्या में कमी

New Delhi: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉम के खतरे के बीच भारत वासियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है. पिछले 558 दिनों में सोमवार को 24 घंटे में सबसे कम संक्रमित मिले हैं. कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं. मौत की संख्या में भी कमी आई है. 220 लोगों की मौत भी हुईं हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह ये आंकड़े जारी किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःबरतें सावधानी: ओमिक्रॉन वैरिएंट से फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका

इसके साथ देश में सोमवार को 24 घंटे में 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई है. अब देश में कुल 95,014 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 554 दिनों बाद सबसे कम है. देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,48,383 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,79,612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,73,757 हो गई है. देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 128 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार हो गया है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand News: पथ निर्माण विभाग के 16 इंजीनियरों का स्थानांतरण व पदस्थापन

इधर, झारखंड के लिए भी राहत है. एक दिन पहले तक रोजाना दो दर्जन के करीब संक्रमित मिल रहे थे. सोमवार को 24 घंटे में पांच जिलों में दस संक्रमित मिले हैं. इनमें रांची में पांच, बोकारो में दो और धनबाद, पूर्वी सिंहभूम व रामगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 349352 हो गई है. इनमें 344080 स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में मंगलवार की सुबह तक 131 सक्रिय मरीज थे.

Related Articles

Back to top button