
Mumbai : आज बाबरी ढांचा विध्वंस की वर्षगांठ है. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया जिस पर यूजर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिखा है कि भगवान का घर तोड़ना पाप होता है. चाहे वो किसी के भी भगवान हों.
स्वरा भास्कर ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग बाबरी मस्जिद और बाबरी मस्जिद डेमोलिशन भी हैशटैग के साथ लिखा. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के इस ट्विट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
भगवान का घर तोड़ना पाप होता है. चाहे वो किसी के भी भगवान हों. 🙏🏽#BabriMasjid #BabriMasjidDemolition
— Swara Bhasker (@ReallySwara) December 6, 2021
एक यूजर्स ने लिखा, काश ये बात आपके पूर्वजों ने बाबर के सामने कहने की हिम्मत की होती. #शौर्य_दिवस
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायकों की व्यथा- नहीं सुनते हैं अफसर, रोक देते हैं जरूरी काम
श्रीराम का बन रहा है भव्य मंदिर
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, काश तुम बाबर के यहां राज नर्तकी होती तो ऐसी पुण्य पावन सलाह देकर उसे राम मंदिर तोड़ने जैसे पाप से बचा लेती. कोई बात नहीं जब जागो तभी स्वरा.
वहीं केन्द्रीय वक्फ बोर्ड परिषद् के सदस्य रईस पठान ने तो स्वरा भास्कर से पूछा कि, तो लुटेरे बाबर ने क्यूं तोड़ा था भगवान का घर, इसपर थोड़ा प्रकाश डालें?
बता दें कि 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या में स्थित बाबरी ढांचे को कारसेवकों द्वारा गिराया गया था. जिसके लंबे समय बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, अब यहां पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी ममता बनर्जी के तीसरे मोर्चे की राजनीति पर लगा ग्रहण




