
Simdega: जिला के बानोपाड़ो सोदेघाट में ऑल आदिवासी झारखंड पीपुल्स आर्मी ने पोस्टर चिपका कर आदिवासी क्षेेत्रो में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी के नाम पैसा जमा करने की चेतावनी दी है.
पोस्टर में 30 लाख रुपये की मांग की गयी है. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि पोस्टराबाजी की गयी है तो वह तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर पोस्टर को हटाया.
पोस्टर चिपकाने की घटना की पुष्टि करते हुए सिमडेगा एसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामले में जांच चल रही है. इस घटना में जो भी शामिल हैं उसे चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- किस-किस के पैसे वापस देगी सरकार?
पोस्टरबाजी कर की गयी रुपये की मांग
जानकारी के अनुसार बानोपाड़ो सोदेघाट में ऑल आदिवासी झारखंड पीपुल्स आर्मी संगठन ने पोस्टर चिपकाकर आदिवासी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी के नाम पैसा जमा करने की चेतावनी दी गयी है.
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर इलाके में ऑल आदिवासी झारखंड पीपुल्स आर्मी ने पोस्टर साटा है. इसमें विधानसभा चुनाव में 28 आरिक्षत सीटों पर चुनाव लड़नेवाले आदिवासी नेताओं से तीस लाख रुपये संगठन को जमा करने को कहा गया है.
ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की बात लिखी गयी है. उल्लेखनीय है कि इस संगठन का नाम पहली बार सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- बैंक लूट गिरोह के सरगना जब्बार को दुमका पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लूटकांडों में स्वीकारी अपनी संलिप्तता
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में सिमडेगा एसपी संजीव कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि झारखंड पीपुल्स आर्मी के द्वारा सिमडेगा चाईबासा बॉर्डर पर पोस्टरबाजी की गयी थी.
पुलिस ने इसको लेकर कई नेताओं से भी बात की लेकिन किसी भी नेता ने रुपया मांगने की शिकायत नहीं की है. पुलिस पोस्टरबाजी करने के पीछे शामिल लोगों की पहचान में जुटी हुई है. पोस्टरबाजी करने के पीछे किसी उग्रवादी संगठन का हाथ है या कोई असामाजिक तत्व हैं अभी तक इसका पता नहीं चल पाया.




