JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : पुलिस चौकी के पास ट्रक चालक से चाकू की नोंक पर लूट

Jamshespur : सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पुलिस चौकी के पास अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर एक ट्रक चालक से 17 हजार रुपये लूट लिए. घटना का शिकार ट्रक चालक दीपू कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहनेवाला है. इस संबंध में उसके बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. उसके मुताबिक आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फोर्जिंग कंपनी से ट्रक में कोलकाता ले जाने के लिए माल लोड किया गया था, जिसे लेकर चालक कंपनी से बीती रात टोल ब्रिज होते हुए कोलकाता के लिए निकला. इस बीच वह टोल ब्रिज पार कर जैसे ही ट्रक लेकर मरीन ड्राइव में पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक को रोककर लूटपाट की. मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button