Jamshedpur

सदर अस्पताल में भर्ती मुखिया का बागबेड़ा में मिला अर्द्धनग्न शव, मामला संदेहास्पद

Jamshedpur : घाघीडीह मध्य पंचायत के उप मुखिया रानीडीह निवासी मिर्जा मुर्मू (45) का शव अर्द्धनग्न अवस्था में रविवार की सुबह बागबेड़ा स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास पाया गया. उन्हें शुक्रवार को लूज मोशन होने पर खासमहल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच शनिवार को किसी कारणवश वे बेड पर नहीं थे. उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला. इसकी सूचना परसुडीह थाना में परिजनों ने दी थी. इस बीच रविवार की सुबह बागबेड़ा में उनका अर्द्धनग्न अवस्था में पाया जाना मामले को संदेहास्पद बनाता है. हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है. स्थानीय मुखिया मायावती ने उनका शव पाए जाने की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे मामले की जांच की जा रही है.

उप मुखिया संघ ने जताया शोक

उप मुखिया संघ ने इस मामले में शोक जताया है. संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि दुख के इस माहौल में संघ के सदस्य पीड़ित परिवार के साथ हैं. श्री गुप्ता ने पंचायत प्रतिनिधि सहित उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया से आग्रह किया है कि उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें. अंतिम संस्कार मिर्जा मुर्मू के रानीडीह स्थित आवास पर किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- छपरा में सड़क किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

 

 

Related Articles

Back to top button